24.7 C
Jharkhand
Wednesday, December 10, 2025

Jharkhand Weather Alert: मानसून की मार या मेहरबानी! इतने दिनों तक बारिश का अलर्ट

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और लगातार हो रही बारिश ने राज्य के अधिकांश हिस्सों को भिगो दिया है। मौसम विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के ऊपर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन अगले तीन दिनों तक पूरे झारखंड में बारिश के आसार बनाए रखेगा। रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

पिछले 24 घंटे में झारखंड के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सिमडेगा में सबसे अधिक 59.8 मिमी, बोकारो में 43.6 मिमी, हजारीबाग में 34.6 मिमी और पूर्वी सिंहभूम में 23.2 मिमी बारिश हुई। ये आंकड़े इस बात की पुष्टि करते हैं कि राज्य में मानसून ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है और सामान्य से कहीं ज्यादा सक्रिय है।

Jharkhand Weather Alert: रांची में 203% अधिक वर्षा हुआ

मौसम विभाग के अनुसार, इस मानसून सीजन में एक जून से दो जुलाई के बीच झारखंड में औसतन 383.3 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य वर्षापात से 85% अधिक है। राजधानी रांची में स्थिति और भी दिलचस्प है – यहां अब तक 648.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि सामान्य बारिश 213.8 मिमी मानी जाती है। यानी रांची में 203% अधिक वर्षा हो चुकी है, जो एक अभूतपूर्व आंकड़ा है।

राज्य में इस वक्त अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में गिरावट देखी जा रही है। गोड्डा में सर्वाधिक तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रांची में तापमान 28.6 डिग्री पर दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री नीचे है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव अभी बना रहेगा, जिससे झारखंड के सभी जिलों में रुक-रुक कर वर्षा होती रहेगी।

जहां एक ओर किसान वर्ग इस बारिश से खुश है, वहीं दूसरी ओर लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। निचले इलाकों में जलजमाव और सड़क क्षति की खबरें भी आने लगी हैं। फिलहाल, मौसम विभाग ने नागरिकों को सचेत रहने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। अगले तीन दिन झारखंड के लिए बेहद अहम होंगे, जहां मानसून अपना रंग पूरी तरह दिखा सकता है।

- Advertisement -spot_img

Trending

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन ने आला अधिकारियों के...

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए तेज़ी से कदम बढ़ाने का निर्देश दिया...

JAC का नया नियम छात्रों पर भारी: PEN न...

Ranchi: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा 2026 की मैट्रिक और इंटर परीक्षा फॉर्म के लिए पर्मानेंट एजुकेशन नंबर (PEN) को अनिवार्य किए जाने के...

Ranchi Loot: लालपुर में बड़ी लूट: 1.30 लाख लेकर...

Ranchi Loot: रांची के व्यस्ततम क्षेत्रों में शामिल लालपुर में गुरुवार दोपहर एक सनसनीखेज लूट की घटना हुई। थाना परिसर से कुछ ही दूरी...

Breaking News: 7,721 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश, विपक्ष...

Breaking News: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 7,721 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट सदन...

Bihar News: चुनाव से पहले सीएम नीतीश का नया...

Bihar News: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार नई घोषणाएं कर रहे हैं। ताजा ऐलान में उन्होंने बेरोजगार युवाओं के...

Maiyan Samman Yojna Update: करमा पर्व से पहले मंईयां...

Maiyan Samman Yojna Update: रांची से एक बड़ी खबर सामने आई है। हेमंत सोरेन सरकार की चर्चित मंईयां सम्मान योजना के तहत अगस्त महीने...

Ranchi Crime News: दिनदहाड़े 8वीं की बच्ची का अपरहण,...

Ranchi Crime News: रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में 8वीं कक्षा की छात्रा के अपहरण की सनसनीखेज वारदात सामने आई। अपराधियों ने फिरौती के...

Popular