31.8 C
Jharkhand
Monday, April 13, 2026

Jharkhand Weather Alert: मानसून बना मेहमान-ए-खास, झारखंड में चार दिन तक बरसेगा आसमान

Jharkhand Weather Alert

Ranchi : झारखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 20 जुलाई 2025 तक राज्यभर में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के रांची केंद्र ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात की आशंका है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

CM Nitish Kumar ने TRE-4 की परीक्षा के आदेश दिए, बिहार के युवाओं को मिलेगी 80 हजार शिक्षक नियुक्तियों की सौगात

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में मानसून ट्रफ का असर झारखंड पर बना हुआ है। यह ट्रफ बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के पुरुलिया और कोंटाई से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से राज्य के अधिकतर हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं और यह स्थिति अगले चार दिनों तक बनी रह सकती है।

Viral News: भाभी को मायके छोड़ने गया देवर, वहीं कर ली शादी, सब हैरान, यहां का है मामला….

Jharkhand Weather Alert: पलामू के चैनपुर में सबसे अधिक 204 मिमी

पिछले 24 घंटे में राज्यभर में व्यापक वर्षा दर्ज की गई है। सबसे अधिक बारिश पलामू के चैनपुर में 204 मिमी हुई है। इसके अलावा देवघर में 67 मिमी, जमशेदपुर में 64.6 मिमी, चाईबासा में 9 मिमी और राजधानी रांची में 3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

Hazaribagh: अवैध ईंट भट्ठा बना मौत का जाल! करंट की चपेट में आकर दो मासूमों की दर्दनाक मौत

तापमान की बात करें तो राज्य का अधिकतम तापमान सरायकेला में 34.8°C और न्यूनतम तापमान लातेहार में 21.0°C दर्ज किया गया। आने वाले तीन दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। वज्रपात की चेतावनी को गंभीरता से लेने की सलाह दी गई है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे खेतों, खुले स्थानों या पेड़ों के नीचे न रहें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular