23.2 C
Jharkhand
Thursday, January 15, 2026

Jharkhand Weather Alert: मानसून ने पकड़ी रफ्तार: रांची समेत सात जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Jharkhand Weather Alert

Ranchi: झारखंड में मानसून एक बार फिर पूरी ताकत के साथ सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में बने निम्न दबाव के क्षेत्र का असर अब राज्य पर साफ दिखने लगा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रांची समेत सात जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट शुक्रवार तक प्रभावी रहेगा।

Bihar Politics News: सांसद गिरधारी यादव की ज़ुबान बनी आफत, जेडीयू ने थमाया कारण बताओ नोटिस

Jharkhand Weather Alert: अगले 48 घंटे तक भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, यह सिस्टम उत्तर ओड़िशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों से झारखंड की ओर बढ़ते हुए उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर अग्रसर हो रहा है। इसके प्रभाव से पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, खूंटी, सिमडेगा और गुमला जिलों में अगले 48 घंटे तक भारी बारिश के साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका है।

Dhanbad News: वासेपुर में पुलिस की पाठशाला, SSP ने गैंगस् ऑफ IAS-IPS बनाने की कही बात

Jharkhand Weather Alert: कोल्हान मे वज्रपात की चेतावनी

गुरुवार को राजधानी रांची में 16 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। दिनभर बादल छाए रहे, जिससे उमस भरा मौसम बना रहा, लेकिन शाम की झमाझम बारिश ने लोगों को राहत दी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Big Breaking: झारखंड कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल इतने प्रस्तावों पर लगी मुहर….

कोल्हान क्षेत्र-पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां-में विशेष रूप से तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी दी गई है। इन जिलों में जनजीवन प्रभावित हो सकता है, इसलिए प्रशासन और आपदा प्रबंधन दल सतर्क मोड में हैं। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें, बिजली गिरने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर शरण लें और मौसम से संबंधित सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करें।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Big Breaking : गुमला–रांची रोड पर हाईवा-पिकअप की भीषण...

Big Breaking : गुमला–रांची मुख्य सड़क पर गुरुवार तड़के सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाईवा ने सामने से आ रहे...

Breaking News: ईडी दफ्तर पहुंची रांची पुलिस, अधिकारियों पर...

Breaking News: रांची में गुरुवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब रांची पुलिस की टीम एयरपोर्ट रोड स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय...

Popular