23.2 C
Jharkhand
Thursday, January 15, 2026

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, आज भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट

Jharkhand Weather Alert

Ranchi: झारखंड में इस बार मानसून ने रिकॉर्डतोड़ दस्तक दी है। राज्य में एक जून से अब तक औसतन 732.7 मिमी वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य से 53 प्रतिशत अधिक है। मौसम विभाग ने आज देवघर, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, बोकारो, धनबाद और रामगढ़ जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, 31 जुलाई और 1 अगस्त को भी कई इलाकों में मेघ गर्जन और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।

Ranchi News: नदी से युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप….

Jharkhand Weather Alert: पूर्वी सिंहभूम में 1274 मिमी बारिश दर्ज

इसके अलावा कहीं-कहीं एक-दो बार हल्की बारिश भी हो सकती है। इस मौसम में पूर्वी सिंहभूम और रांची जिले सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। पूर्वी सिंहभूम में अब तक 1274 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो पूरे राज्य में सबसे ज्यादा है। वहीं राजधानी रांची में 1033.3 मिमी बारिश हो चुकी है। इन आंकड़ों से साफ है कि मानसून ने राज्य में जमकर अपना असर दिखाया है।

Big Breaking: देवघर में बड़ा सड़क हादसा, कावरियों से भरी बस ट्रक से टकराई, एक दर्जन लोगों की मौत कई घायल

Jharkhand Weather Alert: मौसम विभाग ने दी सतर्क रहने की चेतावनी

अन्य जिलों की बात करें तो पश्चिमी सिंहभूम में 916.6 मिमी, डालटनगंज में 867 मिमी और बोकारो थर्मल में 781.7 मिमी बारिश हो चुकी है। यह सभी आंकड़े सामान्य से कहीं अधिक हैं, जिससे कई क्षेत्रों में जलभराव और जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। भारी बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की समस्या बढ़ सकती है। किसान वर्ग के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित हो सकती है, लेकिन शहरों में जल-प्रबंधन की परीक्षा भी होगी।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Breaking News: ईडी दफ्तर पहुंची रांची पुलिस, अधिकारियों पर...

Breaking News: रांची में गुरुवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब रांची पुलिस की टीम एयरपोर्ट रोड स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय...

Big Breaking : गुमला–रांची रोड पर हाईवा-पिकअप की भीषण...

Big Breaking : गुमला–रांची मुख्य सड़क पर गुरुवार तड़के सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाईवा ने सामने से आ रहे...

Popular