12.1 C
Jharkhand
Monday, December 15, 2025

Jharkhand Weather Alert: झारखंड के 12 जिलों में बारिश का कहर, येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Alert 

Ranchi: झारखंड में मानसून ने पूरी तरह से रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 12 जिलों में रविवार को भारी बारिश और मेघ गर्जन की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, गिरिडीह, देवघर, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ शामिल हैं। विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Tej Pratap का देहाती अवतार: भोजपुर में किसानों संग की धान रोपनी

Jharkhand Weather Alert: गोड्डा के पथरगामा में 170.2 मिमी रिकॉर्ड

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार और पश्चिम बंगाल की ओर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन झारखंड के उत्तरी और मध्य भागों को प्रभावित कर रहा है। इसके कारण राज्य के कई हिस्सों में मौसम लगातार अस्थिर बना हुआ है। राजधानी रांची में आज बादल छाये रहेंगे और एक-दो बार हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, हालांकि फिलहाल रांची के लिए कोई विशेष मौसम अलर्ट नहीं है। बीते 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश गोड्डा के पथरगामा में 170.2 मिमी रिकॉर्ड की गई, जो इस सीजन की सबसे ज्यादा एक दिन की बारिश है।

Bihar Politics News: पत्नी मुंबई में और बिहार में नाम, मुकेश सहनी ने SIR में फर्जीवाडे़ का लगाया आरोप

Jharkhand Weather Alert: अब तक राज्य में औसतन 778.8 मिमी वर्षा

इस साल एक जून से अब तक राज्य में औसतन 778.8 मिमी वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य (526.3 मिमी) से काफी अधिक है। कुछ जिलों जैसे पूर्वी सिंहभूम (1186.4 मिमी) और रांची (991.8 मिमी) में यह आंकड़ा हजार के करीब या पार पहुंच चुका है। 5 अगस्त को तेज हवा और वज्रपात की संभावना है, जबकि 8 अगस्त तक बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश की संभावना जताई गई है। अलर्ट वाले जिलों में लोगों को बिजली गिरने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

Must Read

- Advertisement -spot_img

Trending

Bihar Politics: संजय सरावगी को मिली बिहार बीजेपी की...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दिलीप जायसवाल की जगह अनुभवी नेता संजय सरावगी को प्रदेश की...

Bihar News: वैशाली में शादी से मना करने पर...

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में एकतरफा प्यार और सनक ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। खिलवतपुर...

Squash World Cup 2025: भारत बना स्क्वाश का नया...

Squash World Cup 2025: चेन्नई की धरती पर भारतीय स्क्वाश ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार दशकों से था। SDAT स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025...

Breaking News: बुटी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की...

Breaking News: रांची के बुट्टी मोड़ इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। ग्लोबल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से जा...

Jharkhand News: सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। रविवार को...

Popular