15.6 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

Jharkhand Weather Alert : रुकिये जरा! पिक्चर अभी बाकी है, इतने दिनों तक और आफत बनेगी बारिश

Jharkhand Weather Alert : झारखंड में मॉनसून ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है और राज्य के अधिकांश जिलों में अच्छी-खासी बारिश हो रही है। बीते 24 घंटे में राजधानी रांची के कांके में सबसे अधिक 110.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि रामगढ़ में 89 मिमी, सिमडेगा में 93 मिमी, पलामू में 88 मिमी, पूर्वी सिंहभूम में 84.2 मिमी और जमशेदपुर में 55 मिमी वर्षा हुई।

Giridih में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, दो गंभीर

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में और तेज बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने 6 जुलाई तक राज्यभर में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने की चेतावनी दी है। खासकर रांची, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, गढ़वा, चतरा और हजारीबाग जिलों में अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Jharkhand Weather Alert : गिरिडीह, बोकारो और धनबाद में हल्के से मध्यम बारिश के आसार

इन इलाकों में 120 से 130 मिमी तक भारी वर्षा की संभावना है। वहीं, संथाल परगना के कई जिलों सहित गिरिडीह, बोकारो और धनबाद में हल्के से मध्यम बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

Liquar Scam: शराब घोटाले में ACB की आठवीं गिरफ्तारी, प्रिज्म कंपनी के MD गिरफ्तार 

4 जुलाई से 6 जुलाई तक राज्य के लगभग सभी हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए विभाग ने खुले मैदानों, पेड़ों और जल स्रोतों से दूर रहने की हिदायत दी है।

 

 

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular