23.2 C
Jharkhand
Thursday, January 15, 2026

Jharkhand Weather Alert: भारी बारिश के बाद झारखंड में बाढ़ की चेतावनी, इन जिलों का बाढ़ का अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में अगले 24 घंटे मौसम के लिहाज से बेहद अहम हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और हाइड्रोमेट डिवीजन की फ्लैश फ्लड गाइडेंस सेल ने राज्य के 12 जिलों में अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी 7 जुलाई तक प्रभावी रहेगी। जिन जिलों में बाढ़ की आशंका जताई गई है, उनमें रांची, खूंटी, गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और बोकारो शामिल हैं।

Gopal Khemka Murder Case पर राहुल का बड़ा बयान, “क्राइम कैपिटल बन गई है Bihar” और…

चंदवा में सर्वाधिक 90.2 मिमी बारिश

IMD के अनुसार, मानसून ट्रफ झारखंड के डालटनगंज से होकर गुजर रहा है, जिससे व्यापक वर्षा की संभावना बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जबकि लातेहार के चंदवा में सर्वाधिक 90.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

Bihar Politics News: चिराग पासवान ने एनडीए को दे दिया बड़ा झटका! कर दिया ये बड़ा ऐलान

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में औसत से 69% अधिक बारिश दर्ज की गई है

अब तक झारखंड में औसत से 69% अधिक बारिश दर्ज की गई है। राज्य में 1 जून से 6 जुलाई तक जहां सामान्यतः 246.2 मिमी वर्षा होती है, इस बार 417.2 मिमी बारिश हो चुकी है। सिर्फ 4 जिलों को छोड़ दें तो बाकी सभी जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है, कुछ जगहों पर यह आंकड़ा 150% तक पहुंच गया है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि भारी वर्षा के चलते निचले इलाकों में जलभराव और नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है। ऐसे में प्रशासन और आमजन से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Breaking News: ईडी दफ्तर पहुंची रांची पुलिस, अधिकारियों पर...

Breaking News: रांची में गुरुवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब रांची पुलिस की टीम एयरपोर्ट रोड स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय...

Big Breaking : गुमला–रांची रोड पर हाईवा-पिकअप की भीषण...

Big Breaking : गुमला–रांची मुख्य सड़क पर गुरुवार तड़के सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाईवा ने सामने से आ रहे...

Popular