12.1 C
Jharkhand
Monday, December 15, 2025

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 4 दिनों तक वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी

Jharkhand Weather Alert

Ranchi: झारखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में अगले 4 दिनों तक तेज बारिश, गरज के साथ वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाओं की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही येलो अलर्ट भी घोषित किया गया है। लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

Bihar Politics News: डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पर दोहरे EPIC कार्ड का आरोप, दी ये सफाई…

Jharkhand Weather Alert: गढ़वा में सबसे ज्यादा 61.5 मिमी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 13 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में एक लो-प्रेशर एरिया विकसित होने की संभावना है, जिसका असर झारखंड पर भी देखने को मिलेगा। इसका प्रभाव अगले कुछ दिनों तक राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश और तूफानी हवाओं के रूप में दिख सकता है। हालांकि, तापमान सामान्य रहने के आसार हैं। राज्य के कई हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान अच्छी बारिश दर्ज की गई है। गढ़वा में सबसे ज्यादा 61.5 मिमी बारिश हुई, जबकि रांची (बारियातू) में 59 मिमी, धनबाद (पंचेत) में 49.4 मिमी, मैथन डीवीसी में 33.2 मिमी और लोहरदगा (कुड़ू) में 32.4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

Ramdas Soren Health Update: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत नाजुक, ऑपरेशन के लिए आज लिया जा सकता है फैसला

मौसम विभाग ने किसानों और ग्रामीण इलाकों के लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने की अपील की है, क्योंकि वज्रपात की घटनाएं आमतौर पर इन्हीं इलाकों में ज्यादा होती हैं। लोगों को मोबाइल पर बिजली गिरने की चेतावनी देने वाले ऐप्स और अलर्ट्स का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने भी संबंधित जिलों में आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट मोड में रखा है। लगातार मॉनिटरिंग के साथ-साथ जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

Must Read

- Advertisement -spot_img

Trending

Bihar Politics: संजय सरावगी को मिली बिहार बीजेपी की...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दिलीप जायसवाल की जगह अनुभवी नेता संजय सरावगी को प्रदेश की...

Bihar News: वैशाली में शादी से मना करने पर...

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में एकतरफा प्यार और सनक ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। खिलवतपुर...

Breaking News: बुटी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की...

Breaking News: रांची के बुट्टी मोड़ इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। ग्लोबल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से जा...

Jharkhand News: सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। रविवार को...

AQI-AQI के नारों से गूंजा स्टेडियम, स्मॉग में घिरी...

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली इस समय गंभीर वायु प्रदूषण (AQI) की मार झेल रही है। इसी बीच सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम...

Squash World Cup 2025: भारत बना स्क्वाश का नया...

Squash World Cup 2025: चेन्नई की धरती पर भारतीय स्क्वाश ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार दशकों से था। SDAT स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025...

Popular