26 C
Jharkhand
Saturday, March 7, 2026

Jharkhand Weather Alert: 2 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी, तेज हवाओं का अलर्ट

Jharkhand Weather Alert

Ranchi: झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। पिछले दो दिनों से बारिश थमी हुई थी, लेकिन अब राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 31 जुलाई से 2 अगस्त तक राज्य के पूर्वी, पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी जिलों में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में गरज के साथ बारिश हो सकती है।

Bihar Politics News: सीएजी रिपोर्ट से गरमाई बिहार की सियासत, सम्राट बोले–घोटाला तेजस्वी राज का है

Jharkhand Weather Alert: रांची, खूंटी समेत इन जिलो में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी

पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो और हजारीबाग जिलों में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज में भी बिजली चमकने और हल्की बारिश के आसार हैं। इन इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

Ranchi News: प्यार, पेट्रोल और प्लानिंग: कांके पेट्रोल कांड की असली स्क्रिप्ट निकली साजिश, एक गिरफ्तार

मौसम विभाग का कहना है कि 4 और 5 अगस्त को भी राज्य के कई हिस्सों में गर्जन के साथ बारिश जारी रह सकती है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बारिश के इस दौर से राज्य में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। रांची में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और न्यूनतम 22.3 डिग्री दर्ज किया गया। पलामू में 31.8 डिग्री सबसे अधिक तापमान रहा, जबकि लातेहार में 21.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

 

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular