25.9 C
Jharkhand
Monday, April 13, 2026

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में 25 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Alert

Ranchi: झारखंड में अगस्त में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और बंगाल की खाड़ी व ओड़िशा तट पर बने निम्न दबाव क्षेत्र का असर राज्यभर में नजर आने लगा है। मौसम विभाग ने आगामी 25 अगस्त तक राज्य के कई जिलों में तेज बारिश, वज्रपात और आंधी की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

बेसुध और थके हुए मुख्यमंत्री की…कानून व्यवस्था पर Tejaswi Yadav ने सरकार पर बोला हमला

मौसम विभाग के अनुसार, 21 अगस्त को रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, बोकारो, कोडरमा, दुमका, जामताड़ा, साहेबगंज और गोड्डा जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Jharkhand Weather Alert: रांची, रामगढ़, कोडरमा भारी बारिश की चेतावनी

22 अगस्त को गढ़वा, चतरा, लातेहार और पलामू जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं लोहरदगा, रांची, रामगढ़, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट लागू है।

Bihar Politics News: तेजस्वी का बड़ा ऐलान: राहुल गांधी होंगे अगले प्रधानमंत्री….

बीते 24 घंटे में सबसे अधिक वर्षा गोइलकेरा (पश्चिम सिंहभूम) में 36.6 मिमी दर्ज की गई। जमशेदपुर में 11 मिमी, बोकारो में 10 मिमी, जबकि रांची में 3 मिमी बारिश दर्ज की गई। अब तक झारखंड में इस मानसून में 888.9 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 27% अधिक है। रांची में यह आंकड़ा 1094.2 मिमी तक पहुंच गया है, जो सामान्य से 52% अधिक है, जबकि पूर्वी सिंहभूम में 76% ज्यादा वर्षा दर्ज हुई है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular