23.2 C
Jharkhand
Thursday, January 15, 2026

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में कमजोर पड़ा मॉनसून, वज्रपात का खतरा बरकरार

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान मॉनसून का प्रभाव कमजोर पड़ गया है। राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जबकि अधिकांश जिलों में तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार, गढ़वा में सर्वाधिक 58.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि पतरातू में केवल 5 मिमी बारिश हुई। राजधानी रांची में दोपहर को तेज धूप के बाद शाम को मौसम थोड़ा सुहावना हो गया।

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में कमजोर पड़ा मॉनसून, वज्रपात का खतरा बरकरार

Jharkhand Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती सर्कुलेशन कमजोर

रांची स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिक ने बताया कि वर्तमान में मॉनसून ट्रफ बिहार से होकर गुजर रहा है, जिससे झारखंड में बारिश की गतिविधियां सीमित हो गई हैं। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती सर्कुलेशन भी अब कमजोर हो चुका है। इन कारणों से आज और कल राज्य में भारी बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन वज्रपात का खतरा अभी भी बना हुआ है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, गोड्डा जिले में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक है। दोपहर के समय गर्मी और उमस से लोग बेहाल नजर आए।

EPIC Duplicity: तेजस्वी यादव का बड़ा दावा: BJP मेयर के पास दो वोटर ID, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

हालांकि, कुछ जिलों में इस सीजन में अब तक रिकॉर्ड वर्षा हुई है। पूर्वी सिंगभूम, लातेहार, रांची, धनबाद और सरायकेला-खरसावां में लगभग 1200 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। पूरे राज्य में अब तक सामान्य से 36% अधिक वर्षा हो चुकी है, जो एक सकारात्मक संकेत है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि पूरे राज्य में हल्की बारिश के साथ आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही, वज्रपात को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Big Breaking : गुमला–रांची रोड पर हाईवा-पिकअप की भीषण...

Big Breaking : गुमला–रांची मुख्य सड़क पर गुरुवार तड़के सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाईवा ने सामने से आ रहे...

Breaking News: ईडी दफ्तर पहुंची रांची पुलिस, अधिकारियों पर...

Breaking News: रांची में गुरुवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब रांची पुलिस की टीम एयरपोर्ट रोड स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय...

Palamu News: दहशत में मेदिनीनगर-पूर्व मुखिया नवीन प्रसाद पर...

Palamu News: मेदिनीनगर टाउन क्षेत्र में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अपराधियों ने पूर्व मुखिया नवीन प्रसाद और एक अन्य व्यक्ति...

Popular