Jharkhand Weather Alert: झारखंड में कड़ाके की ठंड से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 18 से 21 जनवरी के बीच राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। हालांकि सुबह और शाम ठंड बनी रहेगी, लेकिन दिन के समय धूप निकलने से मौसम सुहावना रहेगा।
Highlights:
Jharkhand Weather Alert: रांची, हजारीबाग, बोकारो और रामगढ़ में सुबह की ठंड बरकरार रहेगी
देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा और जामताड़ा में अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री के आसपास रहेगा। राजधानी रांची, हजारीबाग, बोकारो और रामगढ़ में सुबह की ठंड बरकरार रहेगी, लेकिन दिन में तापमान 25 से 28 डिग्री तक जाने का अनुमान है।
पलामू, गढ़वा और लातेहार जैसे इलाकों में रात की ठंड कुछ अधिक रह सकती है, हालांकि 19 जनवरी के बाद यहां भी राहत मिलने की संभावना है। पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश के आसार नहीं हैं।

