12.1 C
Jharkhand
Monday, December 15, 2025

Jharkhand Weather Alert: 13 अगस्त से मौसम बदलेगा रुख, वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट

Jharkhand Weather Alert

Ranchi: झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के निदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार, 13 अगस्त से बंगाल की खाड़ी में बनने वाला निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय हो जाएगा, जिसका सीधा असर पूरे झारखंड में देखने को मिलेगा। इसके प्रभाव से राज्य के सभी जिलों में दोपहर बाद वज्रपात के साथ बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।

Bihar News: चुनाव से पहले सुरक्षा कड़ी; तेजस्वी और सम्राट को Z+, इन नेताओं को भी मिली हाई लेवल सेक्युरिटी

फिलहाल राज्य में जो छिटपुट बारिश हो रही है, वह ऊपरी वायुमंडल में मौजूद वज्रपात वाले बादलों के कारण है। लेकिन 13 अगस्त के बाद बादल निचले स्तर तक सक्रिय हो जाएंगे, जिससे तेज हवाओं, बिजली चमकने और गरज के साथ तेज बारिश की आशंका जताई जा रही है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।

Jharkhand Weather Alert: 15 अगस्त को कई हिस्सों में बारिश की संभावना

स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को भी मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई है। खासकर रांची में प्रतिदिन बादल छाए रहने और दोपहर बाद कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है, जिससे स्थानीय आयोजनों पर असर पड़ सकता है।

Big Breaking: एनकाउंटर में ढेर हुआ कुख्यात अपराधी और पूर्व भाजपा नेता सूर्या हांसदा

इस बीच, सोमवार को रांची के कई हिस्सों में 44 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Must Read

- Advertisement -spot_img

Trending

AQI-AQI के नारों से गूंजा स्टेडियम, स्मॉग में घिरी...

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली इस समय गंभीर वायु प्रदूषण (AQI) की मार झेल रही है। इसी बीच सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम...

Squash World Cup 2025: भारत बना स्क्वाश का नया...

Squash World Cup 2025: चेन्नई की धरती पर भारतीय स्क्वाश ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार दशकों से था। SDAT स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025...

Bihar News: वैशाली में शादी से मना करने पर...

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में एकतरफा प्यार और सनक ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। खिलवतपुर...

Jharkhand News: सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। रविवार को...

Breaking News: बुटी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की...

Breaking News: रांची के बुट्टी मोड़ इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। ग्लोबल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से जा...

Bihar Politics: संजय सरावगी को मिली बिहार बीजेपी की...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दिलीप जायसवाल की जगह अनुभवी नेता संजय सरावगी को प्रदेश की...

Popular