17.7 C
Jharkhand
Friday, February 13, 2026

Jharkhand Weather Alert: आज भी गरजेंगे बादल, इन 13 जिलो में भारी बारिश की चेतावनी

Jharkhand Weather Alert 

Ranchi: झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आज रांची समेत 13 जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में रांची, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो और धनबाद शामिल हैं। सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 30 जुलाई को देवघर, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, बोकारो, धनबाद और रामगढ़ में भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा, 31 जुलाई और 1 अगस्त को राज्य के कई हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इन दिनों एक-दो बार हल्की बारिश भी होने की संभावना है।

Jharkhand Weather Alert: धनबाद के टुंडी में सबसे ज्यादा बारिश

बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। धनबाद के पूर्वी टुंडी इलाके में सबसे अधिक 82 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं, रांची में 11 मिमी, देवघर में 14 मिमी, मेदिनीनगर में 3 मिमी और बोकारो में 7 मिमी वर्षा हुई है। मौसम विभाग ने 3 अगस्त को भी रांची में बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। राज्य में 1 जून से अब तक 732.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य से 53% अधिक है। सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अलर्ट को गंभीरता से लें और सावधानी बरतें।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular