23.2 C
Jharkhand
Thursday, April 9, 2026

Jharkhand Weather Alert: बंगाल की खाड़ी से आई आफत, इन पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Jharkhand Weather Alert

Ranchi: झारखंड में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ चुका है। बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल से सक्रिय निम्न दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) अब धीरे-धीरे झारखंड की ओर बढ़ रहा है, जिससे अगले 48 घंटे बेहद अहम माने जा रहे हैं। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के पांच जिलों-पलामू, चतरा, लातेहार, कोडरमा और हजारीबाग में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। इन जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।

Khunti News: खूंटी में बड़ी नक्सली साजिश नाकाम: बनमगड़ा जंगल से 18 आईईडी बरामद

रांची स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, मानसून ट्रफ वर्तमान में अमृतसर, चंडीगढ़, नजीबाबाद, शाहजहांपुर, कानपुर और डालटनगंज होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है। इसके अलावा एक अन्य टर्फ रेखा पश्चिमी असम से तेलंगाना तक फैली हुई है, जो पूर्वी भारत के मौसम को प्रभावित कर रही है। इसी कारण बंगाल में बना लो प्रेशर एरिया अब झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

CM Nitish Kumar की बिहार की बेटियों को बड़ा तोहफा, महिलाओं को मिलेगा 35% सरकारी आरक्षण!

Jharkhand Weather Alert:पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में सभी स्कूल बंद रखने का आदेश

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में गुरुवार को सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। जिलों में 12वीं तक की कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। घाटशिला (पूर्वी सिंहभूम) में बीते 24 घंटे में 83.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो पूरे राज्य में सर्वाधिक है। मौसम विभाग का कहना है कि कुछ स्थानों पर तेज हवाएं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं और वज्रपात की भी आशंका बनी हुई है। विभाग ने लोगों को अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी है।

Bihar Band: इतनी बड़ी बेईज्जती! राहुल गांधी के रथ से खिंचकर उतारे गए पप्पू यादव और कन्हैया फिर…

गौरतलब है कि झारखंड में 1 जून से 9 जुलाई तक कुल 453.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 65 प्रतिशत अधिक है। आमतौर पर इस अवधि में राज्य में औसतन 274.9 मिमी वर्षा होती है। इस बढ़े हुए वर्षा पैटर्न ने किसानों को राहत दी है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव और वज्रपात की घटनाओं से लोगों की चिंता भी बढ़ गई है। आपदा प्रबंधन विभाग ने संबंधित जिलों को अलर्ट पर रहने और राहत कार्यों के लिए तैयार रहने को कहा है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular