Jharkhand Weather Update: झारखंड में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने रांची और धनबाद समेत राज्य के 14 जिलों के लिए अगले तीन दिनों तक घने कोहरे और शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है।
Highlights:
वहीं हजारीबाग से दुखद खबर आई है, जहां ठंड के कारण दो लोगों की जान चली गई है। रांची सहित नौ जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर चुका है, जिससे कनकनी और बढ़ गई है।
Jharkhand Weather Update: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सावधान रहने की अपील की
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों के बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने और सुबह-शाम अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।
स्वास्थ्य बिगड़ने पर तुरंत 108 या 104 हेल्पलाइन पर संपर्क करने का निर्देश दिया गया है। 22 दिसंबर तक घने कोहरे के कारण दृश्यता कम रहने की आशंका है, इसलिए वाहन चालकों को बेहद सतर्क रहने को कहा गया है।

