Jharkhand Weather Update: रांची और आसपास के जिलों में ठंड एक बार फिर तेज होती दिख रही है। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। रांची शहर का पारा जहां 11 डिग्री तक पहुंचा, वहीं कांके और मैक्लुस्कीगंज में तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। अचानक बढ़ी सर्दी ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है।
Highlights:
Jharkhand Weather Update: 5 और 6 दिसंबर को शीतलहर का अलर्ट जारी
मौसम केंद्र के अनुसार 4 दिसंबर से आसमान साफ रहेगा, लेकिन रात का तापमान और नीचे लुढ़क सकता है। 5 और 6 दिसंबर के लिए विभाग ने शीतलहर अलर्ट जारी किया है। गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में तापमान में तेज गिरावट की संभावना है।
ठंड को देखते हुए रांची प्रशासन ने शहर के विभिन्न इलाकों में अलाव की व्यवस्था शुरू कर दी है, ताकि जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले दो दिनों में ठंड और तीखी हो सकती है।

