26.1 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सर्द हवाओं का कहर, कांके 4.4°C और गुमला 3.5°C पर ठिठुरा

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सर्दी अब पूरी तरह दस्तक दे चुकी है। राज्य के कई जिलों में तापमान सामान्य से काफी नीचे चल रहा है, जिससे लोगों को सुबह और रात में ठिठुरन का अहसास हो रहा है।

रविवार को रांची का न्यूनतम तापमान गिरकर 7.5°C पहुंच गया, जो एक दिन में लगभग तीन डिग्री की तेज गिरावट है। वहीं शहर से सटे ठंडे इलाके कांके में तापमान 4.4°C रिकार्ड किया गया, जिससे वहां पारा लगभग शून्य के करीब महसूस हो रहा है।

Jharkhand Weather Update: गुमला सबसे ठंडा जिला, न्यूनतम तापमान 3.5°C

गुमला फिलहाल सबसे ठंडा जिला बन गया है, जहां न्यूनतम तापमान 3.5°C दर्ज किया गया। डालटनगंज में भी पारा सामान्य से लगभग पांच डिग्री नीचे चला गया है। मौसम केंद्र का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक सुबह घना कोहरा, दोपहर की हल्की धूप और रात में बर्फीली हवा लोगों की परीक्षा लेगी। बीच में 1–2°C की मामूली बढ़त संभव है, लेकिन उसके बाद फिर ठंड लौट आएगी।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular