18.3 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

Jharkhand Weather Update: हाड़ कंपाने वाली ठंड की चपेट में झारखंड: रांची से पलामू तक कोहरे की चादर, जानें कब मिलेगी राहत

Jharkhand Weather Update: झारखंड में बर्फीली उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने कनकनी बढ़ा दी है, जिससे पूरा राज्य ठिठुरने पर मजबूर है। राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान गिरकर 5.3 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुँचा है, जिसने इस सीजन की सबसे सर्द रातों का अहसास कराया है। मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग और लातेहार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Jharkhand Weather Update: अगले पांच दिनों तक तापमान में किसी बड़ी राहत की उम्मीद नहीं

सुबह के वक्त दृश्यता (Visibility) घटकर महज 600 मीटर रह गई है, जिससे सड़कों पर वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने यात्रियों को कोहरे के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

अगले पांच दिनों तक तापमान में किसी बड़ी राहत की उम्मीद नहीं है। आसमान साफ होने के बावजूद बर्फीली हवाओं का सितम जारी रहेगा, जिससे सुबह और देर रात कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular