12.1 C
Jharkhand
Monday, December 15, 2025

Jharkhnad News: JPSC 11वीं और 13वीं सिविल सेवा इंटरव्यू का टाइमटेबल जारी, जानें पूरी डिटेल

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने 11वीं और 13वीं संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में सफल घोषित 864 अभ्यर्थियों के लिए इंटरव्यू और दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह प्रक्रिया जून माह में आयोजित की जाएगी।

9 जून से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, 10 जून से इंटरव्यू

आयोग की सूचना के अनुसार, दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया 9 जून से शुरू होकर 22 जून तक चलेगी, जो प्रतिदिन सुबह 10 बजे से आयोग कार्यालय में होगी। वहीं, इंटरव्यू का आयोजन 10 जून से 23 जून के बीच किया जाएगा। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के दिन सुबह 9:30 बजे तक रिपोर्ट करना अनिवार्य है।

24 मई से उपलब्ध होगा कॉल लेटर

JPSC ने सभी सफल अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे 24 मई से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर जाकर अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर लें। इसके लिए रोल नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी।

तकनीकी परेशानी में ये हैं विकल्प

अगर किसी तकनीकी कारण से कॉल लेटर डाउनलोड नहीं हो पाता है, तो अभ्यर्थी आयोग के हेल्पलाइन नंबर – 9431301419 और 9431301636 – पर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं। साथ ही, वे 9 जून से पहले आयोग कार्यालय जाकर आवेदन देकर भी कॉल लेटर प्राप्त कर सकते हैं।

नियुक्ति के लिए निर्णायक चरण

JPSC ने स्पष्ट किया है कि यह इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया राज्य की सिविल सेवा में अंतिम चयन के लिए निर्णायक होगी। इसलिए अभ्यर्थियों से आग्रह किया गया है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर और आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए उपस्थित हों।

 

Must Read

- Advertisement -spot_img

Trending

Squash World Cup 2025: भारत बना स्क्वाश का नया...

Squash World Cup 2025: चेन्नई की धरती पर भारतीय स्क्वाश ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार दशकों से था। SDAT स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025...

Bihar News: वैशाली में शादी से मना करने पर...

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में एकतरफा प्यार और सनक ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। खिलवतपुर...

Bihar Politics: संजय सरावगी को मिली बिहार बीजेपी की...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दिलीप जायसवाल की जगह अनुभवी नेता संजय सरावगी को प्रदेश की...

Breaking News: बुटी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की...

Breaking News: रांची के बुट्टी मोड़ इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। ग्लोबल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से जा...

Jharkhand News: सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। रविवार को...

AQI-AQI के नारों से गूंजा स्टेडियम, स्मॉग में घिरी...

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली इस समय गंभीर वायु प्रदूषण (AQI) की मार झेल रही है। इसी बीच सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम...

Popular