रांची: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सांसद मनीष जायसवाल, आदित्य साहू सहित बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ओम बिरला ने बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षों को याद किया। उन्होंने कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रेरणा आज भी सभी को दिशा देती है।
लोकसभा अध्यक्ष बनने के बाद उनकी पहली झारखंड यात्रा है। रांची में वे विभिन्न नागरिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे और जमशेदपुर में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्लेटिनम जुबली समारोह में शिरकत करेंगे।