23.2 C
Jharkhand
Thursday, April 9, 2026

Jharkhnad News: झारखंड में समय से पहले मानसून की संभावना, रांची सहित कई जिलों में प्री-मानसून बारिश के आसार

Ranchi: झारखंड में इस वर्ष मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है। राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में 30 मई तक अच्छी प्री-मानसून वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

तेज हवा और बिजली गिरने की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की भी आशंका है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

केरल में 8 दिन पहले पहुंचा मानसून
इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अपनी सामान्य तिथि (1 जून) से आठ दिन पहले, यानी 24 मई को केरल में दस्तक दी है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार, 2009 के बाद यह सबसे जल्दी मानसून आगमन का मामला है। 2009 में मानसून 23 मई को केरल पहुंचा था। 1990 में यह 19 मई को ही आ गया था, जो अब तक का रिकॉर्ड है।

झारखंड में 3 से 5 जून के बीच मानसून की संभावना
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, झारखंड में 3 से 5 जून के बीच मानसून पहुंच सकता है। इस बार मानसून के बेहतर रहने की संभावना है, जिससे राज्य में अच्छी वर्षा हो सकती है। अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड सहित कई मध्यवर्ती राज्यों में इस वर्ष समय से पहले प्री-मानसून वर्षा हो रही है, जो मानसून के जल्दी आगमन के संकेत हैं।

किसानों के लिए अच्छी खबर
कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि मानसून समय से पहले आता है और वर्षा सामान्य से अधिक होती है, तो यह किसानों के लिए लाभकारी होगा। समय पर खेती की तैयारी और बुआई में मदद मिलेगी।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular