37.9 C
Jharkhand
Sunday, April 12, 2026

Jharkhnad News: झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, बिजली गिरने और तेज बारिश का अलर्ट, 8 जिलों पर खास नजर

Ranchi : झारखंड में मौसम ने करवट ली है। रविवार को रांची समेत आसपास के इलाकों में हुई जोरदार बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी, वहीं अब मौसम विभाग ने आने वाले दिनों को लेकर चेतावनी जारी की है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 19 से 24 मई के बीच राज्य के कई हिस्सों में आंधी-तूफान, मेघगर्जन और बिजली गिरने की आशंका है।

बिजली गिरने को लेकर अलर्ट
राज्यभर में 19 से 21 मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 21 से 24 मई के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और खराब मौसम के दौरान खुले में न रहने की सलाह दी है।

तेज बारिश की चेतावनी
20 मई को उत्तर-पूर्वी झारखंड के जिलों – देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा और साहिबगंज में भारी बारिश की संभावना है। इन इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। इन जिलों के लिए विशेष रूप से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

21 से 23 मई तक राज्य के कई हिस्सों में येलो अलर्ट
इन तीन दिनों में झारखंड के कुछ हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

तापमान में गिरावट से राहत
बारिश के चलते राजधानी रांची सहित कई क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रांची का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे अधिक तापमान डाल्टेनगंज में 42.2 डिग्री और सबसे कम तापमान लातेहार में 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

बारिश के आंकड़े
पिछले 24 घंटे में खूंटी के अड़की में सबसे अधिक 49.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, यह स्थिति 23 मई तक बनी रह सकती है।

सावधानी जरूरी
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम और बिगड़ सकता है, इसलिए जनता को अलर्ट रहना चाहिए और मौसम से जुड़ी जानकारियों पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

इसे भी पढ़े-कैसा रहेगा आने वाले दिनों में राज्य का मौसम, जाने पूरी अपडेट https://www.newsinfolive.com/how-will-jharkhand-weather-be-the-complete-update-in-the-coming-days/

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular