38.6 C
Jharkhand
Wednesday, April 15, 2026

Jharkhnad Weather : झारखंड में आंधी-तूफान का कहर, कई जिलों में बिजली गिरने का खतरा, ऑरेंज अलर्ट जारी

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम ने एक बार फिर रौद्र रूप दिखाया है। रविवार को राजधानी रांची समेत कई क्षेत्रों में तेज आंधी और झमाझम बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश से मौसम तो सुहाना हो गया, लेकिन शहर की सफाई व्यवस्था की पोल भी खुलकर सामने आ गई। नालों में जमा कचरा उफनकर सड़कों पर फैल गया, जिससे कई इलाकों में गंदगी और जलजमाव की समस्या खड़ी हो गई। खासकर कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में हालात बेहद खराब रहे।

तेज आंधी के चलते कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हुई और यातायात भी प्रभावित हुआ। वाहन चालकों को सड़कों पर जलजमाव और गंदगी के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

19 मई को ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक, 19 मई को झारखंड के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी और बिजली गिरने की आशंका है। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां को छोड़कर राज्य के अन्य जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिसके मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं राज्य के दक्षिणी हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि 20 से 22 मई तक राज्य में हवाओं की गति थोड़ी कम (40–50 किमी प्रति घंटे) रहेगी, लेकिन तेज गर्जना और बिजली गिरने की आशंका बनी रहेगी।

तापमान में गिरावट और बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले तीन दिनों तक तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। 22 से 24 मई के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश 44.2 मिमी बोकारो थर्मल में रिकॉर्ड की गई, जबकि सबसे अधिक तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज और सबसे कम 21 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज किया गया। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

सावधानी बरतने की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम की जानकारी पर नजर बनाए रखें और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें।

इसे पढ़े: Bihar Weather Today: बिहार के 12 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली का अलर्ट, जानिए आज का मौसम अपडेट 

 

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular