23.2 C
Jharkhand
Thursday, January 15, 2026

JPSC ने पॉलिटेक्निक ब्याख्याता विज्ञापन किया रद्द, अब नई नियमावली के तहत होगी भर्ती

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने नौ साल पहले जारी किए गए पॉलिटेक्निक कॉलेजों में व्याख्याता नियुक्ति विज्ञापन को रद्द कर दिया है। यह फैसला उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के निर्देश पर लिया गया। अब नियुक्तियां झारखंड तकनीकी शिक्षा सेवा नियमावली-2024 के तहत की जाएंगी। इसके लिए विभाग जल्द ही नई अधियाचना आयोग को भेजेगा।

गौरतलब है कि जेपीएससी ने वर्ष 2016 में नियमित और बैकलॉग पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसके तहत 19 जनवरी 2017 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। कुल 87 पदों पर भर्ती होनी थी, जिनमें 80 नियमित और 7 बैकलॉग शामिल थे। नियमित पदों में सिविल इंजीनियरिंग (20), कंप्यूटर इंजीनियरिंग (14), मैकेनिकल इंजीनियरिंग (8), रसायन शास्त्र (10), गणित (8), भौतिकी (10), माइनिंग इंजीनियरिंग (4), मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग (2) और अंग्रेजी (4) विषय शामिल थे।

JPSC: नई भर्ती प्रक्रिया अद्यतन नियमावली के अनुरूप संचालित होगी

लंबे समय तक प्रक्रिया ठप रहने के बाद जनवरी 2023 में आयोग ने सिर्फ सिविल इंजीनियरिंग के 20 पदों पर प्राप्तांक जारी कर आपत्तियां आमंत्रित की थीं। हालांकि बाकी विषयों की चयन प्रक्रिया शुरू भी नहीं हो सकी। अब विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि पुराना विज्ञापन पूरी तरह से रद्द होगा और नई भर्ती प्रक्रिया अद्यतन नियमावली के अनुरूप संचालित होगी।

इस निर्णय से लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों में निराशा है, लेकिन सरकार का कहना है कि नई नियमावली पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करेगी। विभाग का दावा है कि नियमावली-2024 के आधार पर की जाने वाली नियुक्तियां अधिक सुव्यवस्थित और स्पष्ट मानकों पर आधारित होंगी।

 

Must Read

- Advertisement -

Trending

Breaking News: ईडी दफ्तर पहुंची रांची पुलिस, अधिकारियों पर...

Breaking News: रांची में गुरुवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब रांची पुलिस की टीम एयरपोर्ट रोड स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय...

Big Breaking : गुमला–रांची रोड पर हाईवा-पिकअप की भीषण...

Big Breaking : गुमला–रांची मुख्य सड़क पर गुरुवार तड़के सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाईवा ने सामने से आ रहे...

Popular