JPSC CDPO Result: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने लंबे इंतज़ार के बाद CDPO भर्ती प्रक्रिया में बड़ा कदम उठाते हुए मेंस परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। 64 पदों के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा में कुल 163 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए योग्य घोषित किया गया है। इनमें 32 पद सिर्फ महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के संयुक्त अंकों पर आधारित होगा।
Highlights:
JPSC CDPO Result: 10 जून 2024 को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित हुई
यह भर्ती प्रक्रिया 2023 में शुरू हुई थी। 10 जून 2024 को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित हुई और 15 जुलाई को रिजल्ट जारी हुआ था, जिसमें 1590 उम्मीदवार पास हुए। 2–4 अगस्त 2024 के बीच मुख्य परीक्षा हुई, लेकिन परिणाम आने में 16 महीने की देरी से अभ्यर्थी नाराज थे। विरोध बढ़ने पर सोमवार को छात्रों ने भूख हड़ताल भी शुरू कर दी। दूसरे ही दिन आयोग ने रिजल्ट जारी कर दिया। अब चयनित उम्मीदवार इंटरव्यू की तैयारी में जुट गए हैं।

