19.9 C
Jharkhand
Saturday, March 7, 2026

JPSC परीक्षा 2026: “बड़ी राहत- हेमंत सरकार ने JPSC अभ्यर्थियों को दिया उम्र सीमा में बड़ा तोहफा, जानें क्या है नया नियम”

JPSC अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी: CM हेमंत सोरेन ने कटऑफ डेट में दी बड़ी राहत, अब 2022 की तिथि से मिलेगी पात्रता!

Ranchi | झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की तैयारी कर रहे हजारों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए JPSC अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ डेट (Cut-off Date) को बदलकर 1 अगस्त 2022 करने का ऐलान किया है। सरकार के इस फैसले से उन अभ्यर्थियों में खुशी की लहर है जो उम्र सीमा की वजह से रेस से बाहर हो रहे थे।

 मुख्यमंत्री की घोषणा: हजारों छात्रों को मिला ‘लाइफलाइन’

विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने साफ किया कि युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए कटऑफ डेट को 1 अगस्त 2022 निर्धारित किया गया है।

किसे होगा फायदा: इस फैसले के बाद अब वे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे जिनकी उम्र पूर्व निर्धारित तिथि के कारण अधिक हो रही थी।

छात्रों की मांग: हालांकि, कई छात्र संगठन और अभ्यर्थी अगस्त 2018 को कटऑफ डेट बनाने की मांग कर रहे थे, लेकिन सरकार ने फिलहाल 2022 की तिथि पर मुहर लगाई है।

गौरतलब है कि जेपीएससी परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी को समाप्त हो चुकी है। अब चूंकि मुख्यमंत्री ने पात्रता की नई तिथि घोषित कर दी है, इसलिए प्रबल संभावना है कि:

JPSC पोर्टल फिर से खुलेगा: नए पात्र अभ्यर्थियों को मौका देने के लिए आवेदन लिंक फिर से एक्टिव किया जा सकता है।

नई समय सीमा: आयोग जल्द ही आवेदन की तिथि बढ़ाने से संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।

कैबिनेट का रुख और कार्मिक विभाग का प्रस्ताव

सूत्रों के अनुसार, हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में कार्मिक विभाग ने वर्ष 2023 तक की कटऑफ तिथि रखने का सुझाव दिया था। लेकिन सरकार ने उस प्रस्ताव को फिलहाल स्थगित करते हुए 2022 को ही आधार माना है। यह कदम आगामी परीक्षाओं में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

ALSO READ:http://CBSE Class 12 Physics Question Paper 2026: 7 अहम…

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular