Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने वर्ष 2026 के लिए बहुप्रतीक्षित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है, जिससे राज्य के हजारों प्रतियोगी छात्रों को बड़ी राहत मिली है।
Highlights:
आयोग के अनुसार सिविल सेवा 2025 की 14वीं और 15वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 8 मार्च 2026 को आयोजित होगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा 2 से 4 मई 2026 के बीच होगी, जबकि इंटरव्यू 16 से 19 जून 2026 तक प्रस्तावित है।
JPSC के बाद JET की होगी परीक्षा
इसके अलावा विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति और पीएचडी प्रवेश के लिए जरूरी झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 29 मार्च 2026 को ली जाएगी। अन्य भर्तियों में CDPO इंटरव्यू 7 से 9 जनवरी, सीमित डिप्टी कलेक्टर की लिखित परीक्षा 10-11 जनवरी और फॉरेस्ट रेंज अफसर की मुख्य परीक्षा 22-24 जनवरी तय की गई है। कैलेंडर से अभ्यर्थियों को तैयारी की स्पष्ट दिशा मिलेगी।

