34.9 C
Jharkhand
Sunday, April 12, 2026

JSSC Assistant Teacher Additional Result जारी, 167 उम्मीदवार चयनित

JSSC Assistant Teacher Additional Result: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने सहायक आचार्य स्नातक प्रशिक्षित (कक्षा 6 से 8) भर्ती से जुड़ा अतिरिक्त परिणाम शुक्रवार देर रात जारी कर दिया। यह फैसला रांची हाईकोर्ट के निर्देश के बाद लिया गया है, जिससे लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को राहत मिली है।

JSSC Assistant Teacher Additional Result: सामाजिक विज्ञान से सबसे अधिक 83 अभ्यर्थी चयनित

आयोग की ओर से जारी सूची में विज्ञान-गणित, भाषा और सामाजिक विज्ञान विषयों के कुल 167 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। विषयवार आंकड़ों पर नजर डालें तो सामाजिक विज्ञान से सबसे अधिक 83 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं, जबकि भाषा विषय से 52 और गणित-विज्ञान से 32 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।

JSSC ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों के दस्तावेज अपूर्ण पाए गए हैं, उनका परिणाम फिलहाल रोका गया है। सभी प्रमाण-पत्रों की जांच पूरी होने के बाद आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति को लेकर शिक्षा विभाग जल्द अगला कदम उठाएगा।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular