19.9 C
Jharkhand
Saturday, March 7, 2026

JSSC परीक्षा नियम बदले, मैट्रिक-इंटर में लागू होगी नई व्यवस्था

JSSC: मैट्रिक और इंटरमीडिएट स्तर की परीक्षाओं के संचालन को लेकर झारखंड में नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने मंत्रिपरिषद की मंजूरी के बाद मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट स्तरीय परीक्षा संचालन संशोधन नियमावली–2025 अधिसूचित कर दी है। यह नियमावली मैट्रिक, इंटरमीडिएट और कंप्यूटर ज्ञान व हिंदी टाइपिंग अहंता वाले पदों पर लागू होगी।

JSSC मेधा सूची तैयार करेगा

नए नियमों के तहत परीक्षाएं दो चरणों-प्रारंभिक और मुख्य में आयोजित होंगी। हालांकि 50 हजार से कम आवेदकों की स्थिति में प्रारंभिक परीक्षा नहीं लेकर सीधे मुख्य परीक्षा कराई जा सकेगी। प्रारंभिक परीक्षा बहुविकल्पीय होगी, दो घंटे की होगी और हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

प्रारंभिक परीक्षा के अंकों के आधार पर जेएसएससी मेधा सूची तैयार करेगा और कुल रिक्तियों के 15 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया जाएगा। विभिन्न वर्गों के लिए न्यूनतम अर्हता अंक भी तय कर दिए गए हैं।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular