35.5 C
Jharkhand
Monday, March 9, 2026

JSSC PET Result: जेएसएससी उत्पाद सिपाही PET रिजल्ट घोषित-1.48 लाख अभ्यर्थी सफल, 84 का अटका

JSSC PET Result: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने उत्पाद सिपाही भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का परिणाम घोषित कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद जारी हुए इस रिजल्ट में 1,48,054 उम्मीदवारों ने क्वालिफाई किया है, जबकि 84 अभ्यर्थियों का परिणाम तकनीकी कारणों से रोक दिया गया है। रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

JSSC PET Result: 90 दिनों के अंदर लिखित परीक्षा आयोजित

आयोग ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया का अगला चरण—लिखित परीक्षा—अगले 90 दिनों के अंदर आयोजित की जाएगी, यानी मार्च 2026 तक परीक्षा होने की संभावना है। PET के दौरान कई अभ्यर्थियों के बेहोश होने और कुछ की मौत के बाद नियमों में संशोधन किया गया था, जिसके बाद उम्मीदवार प्रक्रिया को लेकर अधिक भरोसे में दिख रहे हैं।

तकनीकी कारणों से पेंडिंग रिजल्ट में बायोमैट्रिक मिसमैच, हस्ताक्षर मेल न खाना और शारीरिक माप में त्रुटि शामिल हैं। जांच पूरी होने के बाद इनका परिणाम भी जारी किया जाएगा।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular