26.1 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

JSSC का बड़ा फैसला, मैट्रिक-इंटर परीक्षाएं अब दो चरणों में

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने भर्ती परीक्षाओं को लेकर एक बड़ा और अहम फैसला लिया है। आयोग ने अपनी परीक्षा संचालन नियमावली में संशोधन करते हुए मैट्रिक और इंटरमीडिएट स्तर की भर्तियों के लिए नई व्यवस्था लागू की है। अब इन भर्तियों की परीक्षाएं जरूरत के अनुसार एक या दो चरणों में आयोजित की जाएंगी।

JSSC 50 हजार से कम अभ्यर्थी होने पर एक ही चरण में परीक्षा कराएगी

नए नियम के तहत, यदि किसी भर्ती में 50 हजार से अधिक अभ्यर्थी आवेदन करते हैं, तो पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी और उसके बाद मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं, अभ्यर्थियों की संख्या 50 हजार से कम होने पर आयोग एक ही चरण में परीक्षा कराने का विकल्प अपनाएगा।

JSSC का कहना है कि इस बदलाव से परीक्षा संचालन अधिक सुव्यवस्थित होगा, संसाधनों की बचत होगी और मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी। इस फैसले से लाखों अभ्यर्थियों की तैयारी की रणनीति बदलेगी और अब उन्हें पहले प्रारंभिक परीक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular