Kishtwar search operation: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में छिपे जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने सघन सर्च ऑपरेशन छेड़ रखा है। सेना और सुरक्षा एजेंसियां बीते कई दिनों से पहाड़ी इलाकों में आतंकियों की घेराबंदी में जुटी हैं। यह अभियान 18 जनवरी को शुरू हुआ था, जिसमें मुठभेड़ के दौरान एक पैरा कमांडो शहीद हो गया था, जबकि सात जवान घायल हुए थे।
Highlights:
Kishtwar search operation: छह किलोमीटर के दायरे में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 30 जनवरी तक बंद
सूत्रों के अनुसार, आतंकियों की मूवमेंट को रोकने और किसी भी तरह की सूचनाओं के आदान-प्रदान पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने एहतियातन बड़ा कदम उठाया है। चतरू, सिंहपोरा और चिंगम क्षेत्रों के करीब छह किलोमीटर के दायरे में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 30 जनवरी तक निलंबित कर दी गई हैं।
सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि इलाके को पूरी तरह सील कर आतंकियों की तलाश जारी है और ऑपरेशन को निर्णायक मोड़ तक पहुंचाया जाएगा।

