Koderma Crime: कोडरमा जिले में त्योहारों के मौसम में चेन स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार दोपहर झुमरीतिलैया शहर के झंडा चौक के पास छठ की खरीदारी करने आई एक महिला के साथ चेन छिनतई की वारदात हुई। दो महिला स्नैचर, जिनमें से एक के साथ एक बच्ची भी थी, ने भीड़ का फायदा उठाकर महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गईं।
Highlights:
Koderma Crime: पुलिस आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही
पीड़िता ने घटना की शिकायत तिलैया थाना में दर्ज कराई है। पुलिस आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपितों की पहचान की जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल त्योहारों के दौरान ऐसे गिरोह बाजारों में सक्रिय हो जाते हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से बाजारों में पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश दोनों है। महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं, जबकि पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही दोनों महिला स्नैचरों की गिरफ्तारी की जाएगी।

