26.1 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

Land Scam: सरकारी जमीन घोटाले में एसीबी का शिकंजा, हजारीबाग में आठ की गिरफ्तारी

Land Scam: हजारीबाग में सरकारी जमीन की अवैध खरीद-बिक्री से जुड़े चर्चित वन भूमि घोटाले में एसीबी ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, एसीबी ने एक साथ नौ लोगों को डिटेन कर दिनभर पूछताछ की, जिसके बाद आठ को दोषसिद्ध पाए जाने पर जेल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपियों में हाजी कलन, जय प्रकाश यादव, प्रेम साव, इंद्र साव, शशि शेखर, संजय, सत्यनारायण साव और छत्रु प्रजापति शामिल हैं।

Land Scam: घोटाले में अब तक तीन प्रमुख अधिकारी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं

सूत्र बताते हैं कि हाल ही में पूर्व उपायुक्त विनय चौबे से जेल में दो दिनों तक पूछताछ की गई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई और तेज हुई। इस घोटाले में अब तक तीन प्रमुख अधिकारी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। 73 आरोपियों वाले इस मामले में आरोप है कि सरकारी जमीनों को फर्जी दस्तावेज के जरिए बेचा गया और अवैध रूप से जमाबंदी कराई गई। एसीबी अब दस्तावेजों की फोरेंसिक जांच की तैयारी कर रही है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular