26.1 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

Jharkhand News: आय से अधिक संपत्ति केस, IAS विनय चौबे की पत्नी से दस घंटे पूछताछ

Jharkhand News:  रांची में आय से अधिक संपत्ति के मामले में एसीबी ने रविवार को आईएएस विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता से करीब दस घंटे तक पूछताछ की। सुबह 10 बजे शुरू हुई यह कार्रवाई रात 8 बजे समाप्त हुई। पूछताछ के दौरान एसीबी के डीआईजी, एसपी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे, जबकि पूरे आवास को 50 से अधिक सुरक्षा जवानों ने घेर रखा था।

Jharkhand News: 72.97 लाख रुपये मामले में एसीबी की कड़ी पूछताछ

एसीबी की जांच का मुख्य फोकस वह 72.97 लाख रुपये की रकम रही, जो विनय सिंह नामक व्यक्ति की कंपनी से स्वप्ना के बैंक खाते में भेजी गई थी। अधिकारियों ने पूछा कि यह राशि किस उद्देश्य से भेजी गई और क्या इसका संबंध किसी अवैध लेन-देन या घोटाले से है।

स्वप्ना ने कहा कि वे इंजीनियर हैं और 20 वर्षों से शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे ब्रह्मास्त्र कोचिंग और टाइम्स फ्रेंचाइजी का संचालन करती हैं और यही उनकी आय का स्रोत है। एसीबी ने उनके संस्थानों के सभी वित्तीय रिकॉर्ड प्रस्तुत करने को कहा है। जांच जारी है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular