Love Affair: हरियाणा के सिरसा में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां अवैध संबंध के शक ने एक बेटे को दोहरी हत्या तक पहुंचा दिया। जानकारी के मुताबिक, सिकंदरपुर निवासी राजकुमार ने अपनी मां अंगूरी देवी और पड़ोसी लेखराज को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। बरसों से चल रहे शक और गुस्से के उबाल में उसने चुनरी से दोनों का गला घोंटकर हत्या कर दी।
Highlights:
Love Affair: दोनों शव कार में रखकर सीधे थाने पहुंचा आरोपी
हत्या के बाद राजकुमार ने दोनों शव कार में रखे और सीधे सदर थाना पहुंचकर खुद ही अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस जब कार तक पहुंची तो अंदर दोनों के शव देखकर सन्न रह गई। आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मामला बेहद संवेदनशील होने के चलते पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच में जुटी है।

