12.1 C
Jharkhand
Monday, December 15, 2025

Maiya Samman Yojana: रांची की महिलाओं के लिए बड़ी खबर, मंईयां योजना की अप्रैल माह की ₹2500 की राशि खातों में जमा

Ranchi: रांची जिले की करीब 3 लाख 40 हजार महिलाओं के खाते में झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की अप्रैल माह की ₹2500 की किस्त सीधे जमा कर दी गई है। इस बार कुल ₹85 करोड़ से अधिक की राशि महिलाओं के बैंक खातों में भेजी गई है।

ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को यह आर्थिक सहायता मिली है। ग्रामीण इलाकों में कांके, मांडर, सिल्ली, चान्हो, रातू जैसे कई क्षेत्रों की हजारों महिलाओं को योजना का लाभ पहुंचा है। वहीं, शहरी क्षेत्रों में सदर, हेहल, अरगोड़ा, बड़गाईं और बुंडू नगर पंचायत की महिलाएं भी इसका फायदा उठा रही हैं।

जिलाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने बताया कि जिन महिलाओं के खातों में अभी तक राशि नहीं आई है, वे जल्द से जल्द अपने बैंक खातों को आधार से लिंक करवाएं और भौतिक सत्यापन का काम पूरा करें। इसके लिए वे अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र से संपर्क कर सकती हैं।

सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि आधार लिंकिंग और सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अगली किस्त जारी की जाएगी। मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक मदद दी जाती है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।

ये भी पढ़े-  झारखंड बंद को लेकर आदिवासी संगठनों का ऐलान, कई अहम मुद्दों पर जताया विरोध

https://www.newsinfolive.com/ranchi-news-announced-tribal-organizations-announced-on-many-important-issues-regarding-jharkhand-bandh/

Must Read

- Advertisement -spot_img

Trending

Jharkhand News: सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। रविवार को...

Bihar News: वैशाली में शादी से मना करने पर...

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में एकतरफा प्यार और सनक ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। खिलवतपुर...

Breaking News: बुटी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की...

Breaking News: रांची के बुट्टी मोड़ इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। ग्लोबल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से जा...

Squash World Cup 2025: भारत बना स्क्वाश का नया...

Squash World Cup 2025: चेन्नई की धरती पर भारतीय स्क्वाश ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार दशकों से था। SDAT स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025...

Bihar Politics: संजय सरावगी को मिली बिहार बीजेपी की...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दिलीप जायसवाल की जगह अनुभवी नेता संजय सरावगी को प्रदेश की...

Popular