23.2 C
Jharkhand
Thursday, April 9, 2026

Maiya Samman Yojna: 6 महीने से 18+ युवतियों को नहीं मिल रहा मंईयां सम्मान योजना का लाभ, पोर्टल बना बाधा

Ranchi: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना तकनीकी दिक्कतों की वजह से संकट में है। बीते छह महीने से 18 वर्ष की उम्र पार कर चुकी हजारों युवतियां इस योजना का लाभ लेने से वंचित हैं।

योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की राशि सीधे बैंक खाते में दी जाती है। लेकिन जनवरी 2025 से लेकर अब तक पलामू जिले की 10 हज़ार से ज़्यादा युवतियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ही नहीं हो पा रहा है।अंचल कार्यालयों का चक्कर काट रहीं ये युवतियां लगातार एक ही जवाब सुन रही हैं — “पोर्टल में नया आवेदन विकल्प ही नहीं है।”

क्या है वजह?
दिसंबर 2024 में सरकार ने प्रज्ञा केंद्र से करार समाप्त कर नया पोर्टल लॉन्च किया और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की ज़िम्मेदारी सीओ/बीडीओ कार्यालयों को दी गई। लेकिन नए पोर्टल में शुरू से ही तकनीकी गड़बड़ियां हैं और नया रजिस्ट्रेशन ठप पड़ा है।

फिलहाल पलामू जिले की 3.49 लाख महिलाएं योजना का लाभ ले रही हैं, लेकिन नई पात्र युवतियों को जोड़ने में सिस्टम पूरी तरह असफल रहा है।

मंईयां सम्मान योजना, झारखंड योजना, झारखंड खबर, पलामू न्यूज, महिला योजना झारखंड, मुख्यमंत्री योजना 2025, झारखंड पोर्टल समस्या

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular