26 C
Jharkhand
Saturday, March 7, 2026

Maiyan Samman Yojna: दीपावली से पहले झारखंड सरकार का तोहफा, महिलाओं के खाते में पहुंची ₹2,500

Maiyan Samman Yojna: झारखंड सरकार ने दीपावली से पहले महिलाओं को खुशियों का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की लगभग 51 लाख महिलाओं के बैंक खातों में अक्टूबर माह की ₹2,500 की सहायता राशि ट्रांसफर की जा रही है। यह भुगतान शुक्रवार से डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से किया जा रहा है।

सरकार ने सभी जिलों को इस प्रक्रिया के लिए आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। उल्लेखनीय है कि सितंबर माह की राशि दुर्गा पूजा से पहले ही वितरित कर दी गई थी। अब दीपावली से पहले यह दूसरी किस्त मिलने से लाभुक महिलाएं बेहद खुश हैं।

Maiyan Samman Yojna: योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी प्रदान किया

राज्य सरकार का कहना है कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना ने न केवल आर्थिक मजबूती दी है, बल्कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी प्रदान किया है। कई महिलाएं इस राशि का उपयोग छोटे व्यवसाय, शिक्षा और परिवार की जरूरतों में कर रही हैं।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular