12.1 C
Jharkhand
Monday, December 15, 2025

Maiyan Samman Yojna: रक्षाबंधन पर झारखंड सरकार का तोहफा, ‘मईयां सम्मान योजना’ की राशि पहुंची महिलाओं के खातों में

Maiyan Samman Yojna

Ranchi: रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं को खास तोहफा देते हुए ‘मईयां सम्मान योजना’ के तहत जुलाई माह की किस्त लाभुकों के बैंक खातों में भेजनी शुरू कर दी है। इस योजना के तहत 2500 रुपये की किस्त राज्य के कई जिलों की महिलाओं को मिल चुकी है, जबकि बाकी जिलों में यह राशि शनिवार तक पहुंचने की उम्मीद है।

सरकार ने पहले ही सभी जिलों के सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशकों को सख्त निर्देश दिए थे कि रक्षाबंधन से पहले हर हाल में भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए, ताकि लाभुक महिलाएं इस पर्व को आत्मसम्मान और खुशी के साथ मना सकें।

Maiyan Samman Yojna: सभी जिलों को आवश्यक फंड आवंटित

समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों को आवश्यक फंड भी पहले ही आवंटित कर दिया गया था। हालांकि, जिन लाभुक महिलाओं का ई-केवाईसी अब तक पूर्ण नहीं हुआ है, उनके खातों में फिलहाल राशि रोकी गई है। प्रशासन की ओर से इन्हें जल्द से जल्द ई-केवाईसी पूरा करने की सलाह दी गई है, ताकि अगली किस्तों का लाभ समय पर मिल सके।

राज्य सरकार की इस पहल को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। रक्षाबंधन जैसे पारिवारिक पर्व पर यह आर्थिक सहायता महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की भावना को और मजबूत

करती है।

Must Read

- Advertisement -spot_img

Trending

Bihar Politics: संजय सरावगी को मिली बिहार बीजेपी की...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दिलीप जायसवाल की जगह अनुभवी नेता संजय सरावगी को प्रदेश की...

Jharkhand News: सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। रविवार को...

Breaking News: बुटी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की...

Breaking News: रांची के बुट्टी मोड़ इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। ग्लोबल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से जा...

AQI-AQI के नारों से गूंजा स्टेडियम, स्मॉग में घिरी...

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली इस समय गंभीर वायु प्रदूषण (AQI) की मार झेल रही है। इसी बीच सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम...

Bihar News: वैशाली में शादी से मना करने पर...

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में एकतरफा प्यार और सनक ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। खिलवतपुर...

Squash World Cup 2025: भारत बना स्क्वाश का नया...

Squash World Cup 2025: चेन्नई की धरती पर भारतीय स्क्वाश ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार दशकों से था। SDAT स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025...

Popular