26.1 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

Maiyan Samman Yojna का ‘वन-वे’ सिस्टम: नाम कट रहे धड़ाधड़, नई एंट्री पर 11 महीने से लगा ब्रेक

Maiyan Samman Yojna: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना में एक अजीब स्थिति सामने आई है। जहां एक ओर पिछले 11 महीनों से नई पात्र महिलाओं का नामांकन पूरी तरह बंद है, वहीं दूसरी ओर 50 वर्ष की उम्र पूरी करते ही महिलाओं के नाम स्वतः योजना से हटते जा रहे हैं। इस प्रक्रिया में अब तक 1 लाख 33 हजार से अधिक महिलाएं केवल आयु सीमा के कारण सूची से बाहर हो चुकी हैं।

Maiyan Samman Yojna पोर्टल पर नया नाम जोड़ने की सुविधा ही बंद

हालात यह हैं कि करीब ढाई लाख नई आवेदिकाएं योजना में शामिल होने की प्रतीक्षा कर रही हैं, लेकिन पोर्टल पर नया नाम जोड़ने की सुविधा ही बंद है। स्थानीय अधिकारी तकनीकी खराबी की बात कह रहे हैं, जबकि जानकार इसे नई प्रविष्टियों पर अघोषित रोक मान रहे हैं।

सरकार ने 6 जनवरी 2025 को बढ़ी हुई राशि जारी करते हुए 56 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ दिया था। इसके बाद सत्यापन और आयु सीमा के चलते लाखों नाम सूची से हट चुके हैं। इससे योजना की पारदर्शिता और संचालन पर सवाल उठने लगे हैं।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular