23.1 C
Jharkhand
Friday, March 6, 2026

मनाली की वादियों ने ली पूर्व CM चम्पाई सोरेन के पोते वीर सोरेन की जान, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

झारखंड के पूर्व CM चम्पाई सोरेन के पोते वीर सोरेन का मनाली में निधन, संदिग्ध हालात में हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

मनाली/रांची | झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता चम्पाई सोरेन (Champai Soren) के परिवार से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। चम्पाई सोरेन के पोते वीर सोरेन का हिमाचल प्रदेश के मनाली में संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया है। वीर अपने दोस्तों के साथ मनाली घूमने गए थे, जहाँ अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाने के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

 क्या है पूरा मामला? कैसे बिगड़ी तबीयत?

जानकारी के अनुसार, वीर सोरेन अपने कुछ दोस्तों के साथ चार दिन पहले हिमाचल पहुंचे थे।

मंगलवार सुबह वीर की तबीयत अचानक खराब हुई, जिसके कारण वह दोस्तों के साथ घूमने नहीं गए और होमस्टे में ही रुके रहे। दोपहर में जब दोस्त वापस लौटे, तो वीर ने तेज सिरदर्द की शिकायत की। दोस्तों ने ऑनलाइन दवा मंगवाई, जिसे खाकर वीर सोने चले गए। कुछ देर बाद कमरे से गिरने की आवाज आई। दोस्त अंदर पहुंचे तो वीर बिस्तर से नीचे गिरे पड़े थे और उनकी हालत गंभीर थी।

अस्पताल पहुंचने से पहले मुंह से निकलने लगा था झाग

दोस्तों ने तुरंत वीर को स्थानीय सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों और डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही वीर के मुंह से झाग (Froth) निकलने लगा था। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वीर सोरेन को मृत घोषित कर दिया गया।

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा:

“पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन जी के पोते वीर सोरेन के निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। मरांग बुरू दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।”

ALSO READ:http://Jharkhand Nikay Chunav Result 2026: मतगणना से पहले सियासी…

Must Read

- Advertisement -

Trending

Nishant Kumar JDU Leadership: JDU में ‘निशांत’ युग की...

JDU में 'निशांत' युग की शुरुआत? नीतीश कुमार ने बुलाई विधायकों-सांसदों की इमरजेंसी बैठक, क्या बेटे को मिलेगी बिहार की कमान? Patna: बिहार की सियासत...

Nitish Kumar Rajya Sabha: बिहार की राजनीति में बड़ा...

Nitish Kumar Rajya Sabha:नीतीश कुमार का बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री पद से दिल्ली की राजनीति की ओर बढ़ाया कदमबिहार में सियासी हलचल तेज, नीतीश कुमार...

Nitish Kumar Rajya Sabha Move: नीतीश कुमार के राज्यसभा...

Nitish Kumar Rajya Sabha Move: जेडीयू दफ्तर में हंगामा, PM मोदी के पोस्टर पर कालिख; आज शाम CM आवास पर अहम बैठक Patna News: बिहार...

Popular