23.1 C
Jharkhand
Friday, March 6, 2026

Miss World 2025: थाईलैंड की ओपल सुचाता बनीं 72वीं मिस वर्ल्ड, इतिहास रचते हुए पहली बार देश को दिलाया खिताब

थाईलैंड की ओपल सुचाता ने 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीतकर इतिहास रच दिया है। यह पहली बार है जब थाईलैंड ने इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया है। सुचाता को यह ताज शनिवार को 2024 की मिस वर्ल्ड क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने पहनाया।

ओपल सुचाता पेशे से मॉडल हैं और इंटरनेशनल रिलेशन्स की छात्रा भी हैं। फिनाले के दौरान उन्होंने शानदार गाउन पहनकर दर्शकों और जूरी का दिल जीत लिया। उनके आत्मविश्वास और शालीनता ने उन्हें मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मनोविज्ञान में रुचि, समाज सेवा से गहरा जुड़ाव

विजेता ओपल न केवल खूबसूरती और बुद्धिमत्ता का संगम हैं, बल्कि सामाजिक सरोकारों से भी गहराई से जुड़ी हुई हैं। उन्हें मनोविज्ञान और मानव विज्ञान में विशेष रुचि है और वह भविष्य में एक राजनयिक बनकर दुनिया को बेहतर बनाना चाहती हैं। ओपल स्तन कैंसर से जुड़ी संस्थाओं में स्वयंसेवक के रूप में कार्य कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्हें संगीत से भी गहरा लगाव है — वे उकेलेले (Ukulele) बजाने में पारंगत हैं।

ओपल के पास 16 बिल्लियां और 5 कुत्ते हैं, जो उनके पशु-प्रेम को दर्शाता है।

इथियोपिया की हासेट डेरेजे बनीं उपविजेता

मिस वर्ल्ड 2025 की रनर-अप बनीं इथियोपिया की हासेट डेरेजे एडमसु। इस वर्ष प्रतियोगिता का आयोजन भारत के तेलंगाना राज्य में हुआ, जहां एक महीने तक सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक गतिविधियां और चुनौतीपूर्ण राउंड आयोजित किए गए। कुल 108 देशों की प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया।

भारत की नंदिनी गुप्ता टॉप 8 से पहले हुईं बाहर

भारत की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहीं नंदिनी गुप्ता टॉप 8 में पहुंचने से पहले ही प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। यदि वह यह खिताब जीततीं, तो वह भारत की सातवीं मिस वर्ल्ड होतीं। भारत की ओर से आखिरी बार यह खिताब मानुषी छिल्लर ने 2017 में जीता था।

भारत की पहली मिस वर्ल्ड डॉ. रीता फारिया थीं, जिन्होंने 1966 में खिताब जीतने के साथ ही पहली एशियाई मिस वर्ल्ड बनने का गौरव प्राप्त किया था। इसके बाद ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999) और प्रियंका चोपड़ा (2000) इस मुकाम तक पहुंची थीं।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Nitish Kumar Rajya Sabha: बिहार की राजनीति में बड़ा...

Nitish Kumar Rajya Sabha:नीतीश कुमार का बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री पद से दिल्ली की राजनीति की ओर बढ़ाया कदमबिहार में सियासी हलचल तेज, नीतीश कुमार...

Nitish Kumar Rajya Sabha Move: नीतीश कुमार के राज्यसभा...

Nitish Kumar Rajya Sabha Move: जेडीयू दफ्तर में हंगामा, PM मोदी के पोस्टर पर कालिख; आज शाम CM आवास पर अहम बैठक Patna News: बिहार...

Nishant Kumar JDU Leadership: JDU में ‘निशांत’ युग की...

JDU में 'निशांत' युग की शुरुआत? नीतीश कुमार ने बुलाई विधायकों-सांसदों की इमरजेंसी बैठक, क्या बेटे को मिलेगी बिहार की कमान? Patna: बिहार की सियासत...

Popular