23.1 C
Jharkhand
Friday, March 6, 2026

Mokama Murder: दुलारचंद हत्याकांड के बाद मोकामा में बिगड़े हालात, वीणा देवी के काफिले पर हमला

Mokama Murder: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच मोकामा में सियासी हिंसा का दौर थम नहीं रहा है। शुक्रवार को राजद प्रत्याशी और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी के काफिले पर अज्ञात उपद्रवियों ने हमला कर दिया।

पंडारक गांव के पास हुए इस हमले में उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी का शीशा टूट गया और दो अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के समय वीणा देवी चुनाव प्रचार में व्यस्त थीं। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

Mokama Murder: मामले में जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह सहित पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया है। यह हमला उस समय हुआ जब एक दिन पहले ही जन सुराज उम्मीदवार प्रियदर्शी पीयूष के समर्थक दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह सहित पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

लगातार दो घटनाओं से मोकामा में चुनावी माहौल गरमा गया है। प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गुटीय राजनीति और पुरानी रंजिशें क्षेत्र की स्थिति को और विस्फोटक बना रही हैं।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Nishant Kumar JDU Leadership: JDU में ‘निशांत’ युग की...

JDU में 'निशांत' युग की शुरुआत? नीतीश कुमार ने बुलाई विधायकों-सांसदों की इमरजेंसी बैठक, क्या बेटे को मिलेगी बिहार की कमान? Patna: बिहार की सियासत...

Nitish Kumar Rajya Sabha Move: नीतीश कुमार के राज्यसभा...

Nitish Kumar Rajya Sabha Move: जेडीयू दफ्तर में हंगामा, PM मोदी के पोस्टर पर कालिख; आज शाम CM आवास पर अहम बैठक Patna News: बिहार...

Nitish Kumar Rajya Sabha: बिहार की राजनीति में बड़ा...

Nitish Kumar Rajya Sabha:नीतीश कुमार का बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री पद से दिल्ली की राजनीति की ओर बढ़ाया कदमबिहार में सियासी हलचल तेज, नीतीश कुमार...

Popular