38.6 C
Jharkhand
Wednesday, April 15, 2026

Motihari Road Accident: ट्रक ने 6 गाड़ियों को मारा टक्कर, पांच की मौत; मोतिहारी में तनाव

Motihari Road Accident: मोतिहारी में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। कोटवा थाना क्षेत्र के दीपउ मोड़ पर तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और देखते ही देखते छह वाहनों को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचल दिया। हादसे में पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

Motihari Road Accident: गुस्साए लोगों ने NHAI की एक वैन में आग भी लगा दी

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने शवों को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। स्थिति संभालने के लिए पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा, मगर भीड़ का आक्रोश बढ़ता ही गया। गुस्साए लोगों ने NHAI की एक वैन में आग भी लगा दी। इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और प्रशासन लोगों को शांत कराने की कोशिश में जुटा है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular