26.1 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

MS Dhoni New Home: MS धोनी रांची में बना रहे नया लग्जरी हिलटॉप होम, डिजाइन हुआ मंजूर

MS Dhoni New Home: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रांची में एक और आलीशान घर तैयार करवा रहे हैं। यह नया ठिकाना सेंबो स्थित रिंग रोड के पास एक खूबसूरत हिलटॉप लोकेशन पर बनाया जा रहा है, जहां धोनी ने करीब एक एकड़ 92 डिसमिल जमीन खरीदी है। तीन मंजिला घर का प्रस्ताव पत्नी साक्षी के नाम पर RRDA में जमा किया गया था, लेकिन भूखंड कृषि श्रेणी में होने के कारण नियमानुसार सिर्फ 7 मीटर ऊंचाई की मंजूरी मिली। इसी वजह से यह प्रोजेक्ट अब G+1 संरचना में विकसित किया जा रहा है।

MS Dhoni New Home: घर में बड़ा हॉल, मल्टी-कार गैरेज शामिल रहेंगे

घर का डिजाइन देश के चर्चित आर्किटेक्ट शांतनु गर्ग ने तैयार किया है, जो लग्जरी और प्रकृति-अनुकूल वास्तुकला के लिए जाने जाते हैं। बन रहे इस घर में बड़ा हॉल, मल्टी-कार गैरेज, पहले तल पर तीन जुड़े यूनिट और हर यूनिट में चार कमरे शामिल रहेंगे। पीछे 15×25 फीट का ओपन रिक्रिएशन एरिया भी बनाया जा रहा है। यह नया हिलटॉप निवास रांची की पहचान में एक और शानदार अध्याय जोड़ देगा।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular