Jharkhand: झारखंड में भूमि से जुड़ी प्रमुख सेवाएं पिछले एक सप्ताह से प्रभावित हैं। राज्यभर के अंचल कार्यालयों में म्यूटेशन, सीमांकन और अपील से जुड़ा काम लगभग ठप पड़ा है। झारबसुधा और झारम्यूटेशन पोर्टल के झारनेट नेटवर्क पर स्थानांतरण के बाद से तकनीकी खामियां लगातार सामने आ रही हैं। कमजोर कनेक्टिविटी के कारण ऑनलाइन आवेदन, स्वीकृति और डेटा अपडेट जैसे कार्य नहीं हो पा रहे हैं।
Highlights:
Jharkhand के कई अंचलों में मुश्किल से 20 से 30 प्रतिशत काम ही पूरे
कई अंचलों में मुश्किल से 20 से 30 प्रतिशत काम ही पूरे हो पा रहे हैं, जबकि हजारों फाइलें लंबित हैं। इससे आम रैयतों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। विभाग ने स्थिति सुधारने के लिए एनआईसी से मदद मांगी है और 10 नवंबर तक झारनेट कनेक्टिविटी बेहतर करने का निर्देश दिया गया है।
म्यूटेशन सेवाओं के ठप होने से न सिर्फ नागरिक परेशान हैं, बल्कि सरकारी राजस्व संग्रह पर भी असर पड़ा है। उम्मीद जताई जा रही है कि सर्वर और नेटवर्क समस्या दूर होते ही भूमि से जुड़ी सभी सेवाएं फिर से सामान्य हो जाएंगी।

