19.9 C
Jharkhand
Saturday, March 7, 2026

निवेश और सहयोग के नए रास्ते, लंदन में CM Hemant Soren ने रखा झारखंड का विकास विजन

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर राज्य की विकास संभावनाओं को मजबूती से रखते हुए यूनाइटेड किंगडम में आयोजित एक उच्चस्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी द्वारा आयोजित आधिकारिक स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री ने कई देशों के नीति-निर्माताओं, प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों से सीधा संवाद किया।

CM Hemant Soren ने औद्योगिक क्षमता, खनिज संपदा, उभरती अर्थव्यवस्था पर रखी बात

इस अवसर पर चर्चा का केंद्र भारत के समग्र विकास में झारखंड की भूमिका रही। मुख्यमंत्री ने राज्य की औद्योगिक क्षमता, खनिज संपदा, उभरती अर्थव्यवस्था और युवा मानव संसाधन पर विस्तार से बात रखी। उन्होंने कहा कि झारखंड न केवल प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है, बल्कि यहां की युवा शक्ति राज्य को वैश्विक निवेश के लिए आकर्षक बनाती है।

संवाद के दौरान यूनाइटेड किंगडम के साथ सांस्कृतिक विरासत संरक्षण, शिक्षा, कौशल विकास, खेल और क्रिटिकल मिनरल्स जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर सकारात्मक चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि अंतरराष्ट्रीय साझेदारी से झारखंड के युवाओं को वैश्विक अवसर मिलेंगे। यह कार्यक्रम यूके-भारत रणनीतिक साझेदारी के अनुरूप झारखंड के लिए निवेश और तकनीकी सहयोग के नए रास्ते खोलने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular