38.6 C
Jharkhand
Wednesday, April 15, 2026

Nitish Kumar Rajya Sabha Move: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से JDU में नाराजगी ,दफ्तर के बाहर हंगामा, PM मोदी के पोस्टर पर पोता कालिख

Nitish Kumar Rajya Sabha Move: जेडीयू दफ्तर में हंगामा, PM मोदी के पोस्टर पर कालिख; आज शाम CM आवास पर अहम बैठक

Patna News: बिहार की राजनीति में इन दिनों बड़ा राजनीतिक उथल-पुथल देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) द्वारा राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद सूबे की सत्ता का समीकरण पूरी तरह बदलता नजर आ रहा है। एक ओर जहां नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस गहराता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है।

JDU कार्यालय में हंगामा, पीएम मोदी के पोस्टर पर कालिख

पटना स्थित जेडीयू कार्यालय में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब कुछ नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के पोस्टर पर कालिख पोत दी। इस घटना के बाद पार्टी कार्यालय के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई।

सूत्रों के अनुसार, जेडीयू के कई कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से नाराज बताए जा रहे हैं। उनका मानना है कि लंबे समय तक बिहार की राजनीति का नेतृत्व करने वाले नेता का अचानक केंद्र की राजनीति में जाना राज्य की राजनीतिक स्थिरता को प्रभावित कर सकता है।

गठबंधन राजनीति पर उठे सवाल

जेडीयू कार्यालय में हुई इस घटना ने बिहार में बीजेपी-जेडीयू गठबंधन (NDA) के रिश्तों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ता है तो इसका असर गठबंधन की रणनीति और आगामी चुनावी समीकरणों पर भी पड़ सकता है।

हालांकि अब तक जेडीयू या बीजेपी के किसी वरिष्ठ नेता की ओर से इस घटना पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस घटना को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

आज शाम 5 बजे CM आवास पर होगी अहम बैठक

इस पूरे घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार, 6 मार्च 2026 को शाम 5 बजे मुख्यमंत्री आवास पर जेडीयू विधायक दल की आपात बैठक बुलाई है। इस बैठक को बिहार की राजनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस्तीफे की आहट और नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा

गुरुवार को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद यह लगभग साफ माना जा रहा है कि नीतीश कुमार जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। लगभग दो दशकों तक बिहार की राजनीति के केंद्र में रहे नीतीश कुमार का यह कदम राज्य की सत्ता संरचना में बड़ा बदलाव ला सकता है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला केवल पद परिवर्तन नहीं बल्कि बिहार की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत भी हो सकता है।

बिहार की राजनीति पर सबकी नजर

अब पूरे बिहार की नजरें शुक्रवार शाम होने वाली जेडीयू विधायक दल की बैठक पर टिकी हैं। इसी बैठक के बाद यह तय हो सकता है कि राज्य की सत्ता की कमान किसे सौंपी जाएगी और आने वाले समय में बिहार की राजनीति किस दिशा में आगे बढ़ेगी।

ALSO READ:http://Nishant Kumar JDU Leadership: JDU में ‘निशांत’ युग की…

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular